Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

24 घंटे में ही खुल गई अतिक्रमण हटाओ अभियान की पोल

  • भगत सिंह मार्केट में फिर हो गए अवैध कब्जे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हाईकोर्ट की फटकार के बाद भगत सिंह मार्केट में प्रशासन व नगर निगम के अभियान की पोल 24 घंटे में खुल गयी। गुरुवार के अभियान के दौरान व्यापारी संगठनों और भाजपाइयों के हंगामे के बाद प्रशासन पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहा है।

कोर्ट ने नाले नालियों पर किए गए जिन अवैध कब्जों को हटाने के सख्त आदेश दिए हैं, उन्हें कब्जा करने वालों या फिर उनके पैरोकार व्यापारी नेताओं को रहमो करम पर छोड़कर अफसर अभियान के खानापूर्ति करने वाले अफसरों ने शुक्रवार अगले दिन वहां जाकर झांकने तक की जहमत नहीं उठायी।

दरअसल तय हुआ था कि तमाम दुकानदार खुद ही मैनुअल अपने कब्जे हटाएंगे। व्यापारी नेताओं की मार्फत वादा किया गया था कि ध्वस्तीकरण की नौबत नहीं आने दी जाएगी। अपनी लेबर लगाकर कब्जे हटा लिए जाएंगे, लेकिन हुआ यह है कि शुक्रवार को पूरे भगत सिंह मार्केट में जहां तहां एक बार फिर अवैध कब्जे नजर आए।

आधे अधूरे छोड़ दिए गए जिस अभियान के दौरान नाले नालियां कब्जा मुक्त हो गयी थीं वहां शुक्रवार को पूरी तरह से लदबद के साथ कब्जा किया हुआ था। जहां तक नजर जाती थी नाले नालियों पर पहले जैसे हालात कर दिए गए। इतना ही नहीं अस्थायी अवैध कब्जों की तो पूरे भगत सिंह मार्केट में बाढ़ सी नजर आयीं।

12 13

प्रशासन व नगर निगम की बात तो जाने दें जो अभियान के खिलाफ जो व्यापारी नेता बचाव में उतरे थे उन्होंने भी अगले दिन वहां जाकर झांकने की जहमत नहीं उठायी। अवैध कब्जों के चलते भगत सिंह मार्केट में पहले जैसा हाल हो गया है।

बड़ा सवाल यही कि जिला व निगम प्रशासन क्या उन नेताओं की जिम्मेदारी तय करेगा जो इसका विरोध कर रहे थे या खुद अवैध कब्जे हटाने के लिए जेसीबी मशीन को एक्शन मोड में आने को कहेगा। या फिर हाईकोर्ट की एक और फटकार का इंतजार किया जाएगा।

भगत सिंह मार्केट: व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण, खुली-खुली नजर आई सड़क

गुरुवार को नगर निगम ने भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण हटाया था, जिसके बाद शुक्रवार को खुद व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाया। इसके बाद बाजार की सड़कें खुली-खुली नजर आयी। व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाते दिखाई दिये। दो-दो फुट दुकान के आगे से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

पूरा दिन व्यापारी दुकानें के आगे बढ़ाये गए अतिक्रमण को हटाने में लगे रहे। दुकान के आगे जितने भी लेंटर आगे निकाल रखे थे, उन्हें भी तोड़ा तथा जो ठेले सड़क पर खड़े होते थे, वो भी दुकानदारों ने खड़े नहीं होने दिया। शुक्रवार को बाजार खुला-खुला सा नजर आया।

व्यापारियों का कहना था कि अगले तीन दिन में पूरा अतिक्रमण हटा लिया जाएगा। इसके बाद दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम के अधिकारियों ने दो दिन का समय दिया था। गुरुवार को अतिक्रमण हटाते समय बड़ा बवाल हो गया था। अतिक्रमण को लेकर व्यापारी और नगर निगम के अधिकारी आमने-सामने आ गए थे। काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद व्यापारियों और निगम अफसरों के बीच समझौता होने के बाद टीम लौट गयी थी।

अब व्यापारी हुए समझौते के अनुसार अतिक्रमण खुद ही हटा रहे हैं। हालात शहर के अन्य मार्केटों की भी कुछ ऐसी ही है, वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए क्या नगर निगम पहल करेगा। सोतीगंज का भी बुरा हाल है। बाइक पार्टस की दुकानों को आगे बढ़ा लिया गया है तथा सड़क पर ही बाइकों की मरम्मत की जाती है, वहां पर अतिक्रमण का बुरा हाल है। वहां से दिन में पैदल निकलना तक दूभर है। लालकुर्ती में भी इसी तरह का हाल है, जहां पर अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img