Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आरक्षण ने तय किया मैदान, अब नेता चलेंगे चाल

  • पार्षद पदों के उम्मीदवार अलग-अलग पार्टियों में नेताओं के घरों की परिक्रमा करने में जुटे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कई दिनों के इंतजार के बाद नगर निगम के 90 वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची शासन ने जारी की जा चुकी हैं। 56 वार्डों का आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई हैं। आरक्षण तय होने के बाद चुनावी मैदान भी फाइनल हो गया हैं। अब राजनीतिक दलों के नेता चाल चल रहे हैं। किसको टिकट दिया जाएगा, किसे नहीं?

यह सब चाल आरंभ हो गई हैं। पार्षद पदों के उम्मीदवार अलग-अलग पार्टियों में नेताओं के घरों की परिक्रमा करने में जुट गए हैं। नगर निगम के 90 वार्डों के आरक्षण की शासन से जारी की गई सूची के बाद सभी दलों से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की भागदौड़ शुरू हो गई है। भाजपा, सपा और बसपा के साथ-साथ कांग्रेस भी निगम चुनाव में दमखम से उतरने का दावा कर रही है।

वैसे तो एक पखवाड़ा पूर्व ही आरक्षण को लेकर स्थिति का आभास हो गया था, जब जिला स्तर से सूची बनाकर शासन को भेजी गई थी। अमूमन वही स्थिति रही है, जैसा जिला स्तर से भेजा गया, वही सूची शासन से अनुमोदन और मुहर के साथ शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसी के साथ पार्षद पद के दावेदारों ने राजनीतिक दलों में अपनी-अपनी पहुंच का प्रयोग भी शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा भागदौड़ भाजपा, सपा और बसपा के रहने वाली है।

इनमें भी टिकटार्थियों की भीड़ में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का कहना है कि पार्षद प्रत्याशियों के नामों के संबंध में एक रणनीति बनाई गई है। जिसके अंतर्गत मंडल अध्यक्षों के साथ एक प्रभारी और एक संयोजक को प्रत्याशियों के चयन का दायित्व सौंपा गया है। जिनके माध्यम से भेजे जाने वाले पैनल से पार्टी हाईकमान अंतिम रूप से प्रत्याशियों का फैसला करेगा।

आरक्षण सूची फाइनल हो जाने के बाद इस काम में तेजी आ गई है। चुनाव की घोषणा होने तक पार्टी की ओर से संभावित प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो जाने की उम्मीद है। सपा महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी का कहना है कि अभी तक मेरठ महानगर के लगभग सभी वार्डों से 650 के करीब आवेदन आ चुके हैं।

इनमें ऐसे प्रत्याशियों का चुनाव किया जाएगा, जिनकी जनता के बीच छवि अच्छी हो, और वह चुनाव जीतने की स्थिति में हो। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें उनके अलावा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान शामिल हैं। यह कमेटी वार्डवार आवेदन करने वाले प्रत्याशियों की स्थिति का सर्वे अपने स्तर से कराने के बाद सूची को अंतिम रूप देगी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जाहिद चौधरी का कहना है कि महानगर में मेयर समेत सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी कार्यालय पर कई दिन से सलीम पठान और पं. नवनीत नागर फार्म वितरण का काम कर रहे हैं। इस बीच अधिकांश वार्डों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img