Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 50 लाख झण्डे तैयार करने की दी गई है जिम्मेदारी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी झंडा तैयार करने व वितरित किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं सहायता समूहों को झंडा बनाने व वितरण के लिए जो टारगेट दिया गया है उसे पूरी तत्परता के साथ पूरा कराने के प्रयास किए जाएं। इससे हर घर झंडा कार्यक्रम पूरी तरह सफल और सार्थक होगा, पूरी गरिमा और गौरव के साथ तो मनाया ही जाएगा, साथ ही स्वयं सहायता समूहों की आमदनी झंडा निर्माण से भी बढ़ेगी और उनके आत्मनिर्भर व स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होगा।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडा बनाने के लिए प्रदेश में 9361 स्वयं सहायता समूहों की 37725 महिलाएं काम कर रही हैं और लगभग डेढ़ करोड़ झंडे बनाने का लक्ष्य है और अब तक 80 लाख से ऊपर झण्डों का निर्माण किया जा चुका है तथा सरकारी सेक्टर में अब तक 3470861 और प्राइवेट सेक्टर में 435532 झंडों का वितरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा चुका है।

इस प्रकार से अब तक रू 4.5 करोड़ से अधिक की धनराशि के झंडे वितरित किए जा चुके हैं। झण्डा बनाने और वितरण करने का कार्य अनवरत रूप से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय गौरव के इस कार्यक्रम में लोगों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है, ताकि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देश के अमर वीर शहीदों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य की प्रेरक स्मृतियां तो ताजा होंगी ही, साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरणादायक संदेश भी मिलेगा। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना भी की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img