जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली के गांव हाथी करौदा में राष्ट्रीय लोक दल का बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम हरिजन मंदिर में हुआ। जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के लोक संकल्प पत्र में दलितों को शिक्षा एवं अधिकार संबंधी एवं रोजगार के बारे में सहभागिता तथा सरकार में हिस्सेदारी के बारे में सभी वक्ताओं ने बताया। चौधरी जयंत सिंह ने दलितों पर हुए अत्याचारों में हमेशा सामने आकर दलितों का साथ दिया है।
हाथरस में जयंत चौधरी ने लाठी खाई है उसका हिसाब इस चुनाव में लेना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ अरविंद, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, प्रेरणा चौधरी, रणधावा मलिक, जिला संयोजक अरविंद झाल, आर्यन चौधरी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह और संचालन प्रभात मलिक ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में दलित एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

