जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: मण्डप एसोसिएशन के सदस्य मेरठ के सभी मण्डप / रेस्टोरेंट / होटल व्यवसाय को देर रात्री तक खोलने एवं उनको सुचारू रूप से संचालित करने की अनुमति दिए जाने की अपेक्षा आपसे करते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के अनुसार रेस्टोरेंट में केवल ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति है जिसकी वजह से अधिकांश रेस्टोरेंट बन्द चल रहे हैं। आपसे निवेदन है की रेस्टोरेंट में देर रात्री तक बिठा कर खाना खिलाने एवं होटल में मेहमान को कमरा किराये पर देने की अनुमति प्रदान किये जाने की अपेक्षा संस्था सदस्य रखते हैं अन्यथा इस व्यवसाय को मन्दी की मार से बाहर लाना नामुमकिन हो जायेगा।
मण्डपों / होटल में 25 अतिथियों के सामाजिक कार्यक्रम की अनुमति लेने के बाद कार्यक्रम करने की सुविधा आप द्वारा प्रदान की हुई है जिसका स्वागत है परन्तु मेरठ मण्डप एसोसिएशन के सदस्यों का मानना है की कार्यक्रम की अनुमति लेने की प्रक्रिया बहुत जटिल है। जिसे आसान बनाये जाने अथवा खत्म किये जाने की जरुरत है। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम की अनुमति लेने के लिए कम से कम चार अलग अलग कार्यालय में जाना पड़ता है जो कार्यक्रम आयोजक के लिए एक कठिन प्रक्रिया है।
कोरोना महामरी में कमी आने को नज़र में रखते हुए संस्था सदस्यों का अनुरोध है की कार्यक्रम की अनुमति लेने से मुक्त किया जाए तथा कम से कम 200 अतिथियों तक के कार्यक्रम मण्डप एवं होटल में करने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।
होटल में मेहमान को कमरा देने, रेस्टोरेंट में बिठा कर खाना खिलाने, मण्डपों में बिना अनुमति लिए 200 व्यक्तियों तक के कार्यक्रम किये जाने की अनुमति दें।
इस मौके पर मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता, गिरीश मित्तल मौजूद रहे।


