जनवाणी ब्यूरो |
फलावदा: प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र के गांव में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान नगला काटर में विजय जुलूस निकलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मौके पर पुलिस को विवाह उत्सव नजर आया तो पुलिस बैरंग लौट गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद क्षेत्र के गांव में जश्न का माहौल बन गया। कई गांव में विजय जुलूस निकाले गए जमकर आतिशबाजी तथा फायरिंग भी की गई।
इसी क्रम में पुलिस को ग्राम नगला काटर में नवनिर्वाचित प्रधान रिटायर्ड सूबेदार बिजेंद्र के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाले जाने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत गांव में दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विवाह उत्सव चल रहा है। विजयी जुलूस नहीं निकाला गया। पुलिस वापस लौट गई।

