Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रिदा क्लीनिक की तोड़ी सील, एफआईआर दर्ज के आदेश

  • डीएम से हुई थी शिकायत, सीएमओ कार्यालय में नहीं था रिदा क्लीनिक का पंजीकरण

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम से हुई शिकायत के आधार पर नोडल अफसर क्वैक्स ने साहनपुर में जांच के बाद एक क्लीनिक सील कर दिया। क्लीनिक की डाक्टर द्वारा सील तोड़ने के बाद नोडल अफसर की ओर से गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गयी। नोडल अफसर क्वैक्स एसीएमओ डा़ एसके निगम की माने तो 28 नवंबर को डीएम को भेजी गयी शिकायत में तीन दिसंबर को साहनपुर नजीबाबाद में डा़ शमशाद खान के रिदा क्लीनिक पर छापा मारकर जांच की थी।

63

डॉक्टर मरीज देखते हुए मिले थे और सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं मिला। साथ ही कोई अभिलेख भी नही ंदिखा सके थे। इसके बाद रिदा क्लीनिक को सील कर दिया था। चार दिसंबर को डा. को अपने अभिलेख लेकर सीएमओ दफ्तर बुलाया गया था, लेकिन डा.उपस्थित नहीं हुए। नोडल अफसर डा़ निगम के अनुसार शनिवार सीडीओ केपी सिंह द्वारा भेजी अडियो में पता चला कि डा. ने लगाई गयी सील तोड़ दी है। नोडल अधिकारी डा़ एसके निगम सभी तथ्यों को तहरीर में कोतवाली नजीबाबाद में संबंधित डा. के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img