नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी शो कुमकुम भाग्य के कास्ट में दो चेहरे तो आप जानते ही होंगे। लेकिन आप सोच रहे होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। तो हम बात कर रहे है एक्टेस रेहाना पंडित और जीशान खान की।

दरअसल यह दोनों शो के दौरान रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं। साथ ही इसपर रेहाना ने भी बयान दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक इंटरव्यू में बात करते हुए रेहाना ने कहा, ‘यह जीशान के साथ मेरे सफर का अंत हो चुका है। हम साथ नहीं हैं और वापस आने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे।
मैं सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहती हूं।साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं नहीं चाहूंगी कि अब कोई मुझसे जीशान के बारे में कुछ पूछे। यह अंतिम है और यह खत्म हो गया है ।’




