Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स और निफ्टी में भी बढ़त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की।

कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 520.78 अंक या 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 56,342.79 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी सूचकांक भी 153.90 अंक या  0.93 फीसदी की उछाल के साथ 16, 768.10 के स्तर पर जा पहुंचा।

तेजी का सिलसिला दिन बढ़ने के साथ जारी है और सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स ने 725 अंकों तक की ऊंचाई तय करते हुए 56,540.10 के स्तर पर कारोबार पहुंच गया थ्रा। वहीं निफ्टी सूचकांक 201.85 अंक या  1.21 फीसदी की उछाल के साथ 16, 816.05 के स्तर पर था।

फिलहाल, तेजी का दौर जारी है और सेंसेक्स 905 अंक उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 268 अंक की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सेंसेक्स सोमवार को 1,190 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 56 हजार से नीचे आ गया था, जबकि निफ्टी को भी 371 अंकों का नुकसान हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img