- जिला कार्यालय पर शोक सभा कर दिवंग्त को दी श्रद्धांजलि
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झिंझाना निवासी रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर के अल्पायु में आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्ति किया गया।
रविवार को माजरा रोड स्थित रालोद के जिला कार्यालय पर एक शोक सभा में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्ति किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि देवेंद्र तोमर का असमय जाना सम्पूर्ण रालोद परिवार को एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने बताया कि स्व. देवेंद्र तोमर की तेरहवीं 27 नवम्बर को झिंझाना में होगी। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि देवेंद्र तोमर मिलनसार व्यक्ति थे जो सदैव पार्टी के लिए हर समय तैयार रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से बहुत बड़ा आघत पहुंचा है।
इस अवसर पर रजनीश कोरी, अरविंद पंवार, नीरज पंवार, पप्पु प्रधान, संजीव फतेहपुर, कृष्णपाल प्रधान, सहदेव मुखिया, सर्वेश सिम्भालका, विनोद पंवार, बाबूराम पंवार, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, डा. मुबारक अली, विकास धीमान, राजीव निर्वाल, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

