Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रालोद नेता नोमान मसूद ने उठा लिया बसपा का झंडा

  • गाजियाबाद में हाथी की सवारी का किया ऐलान
  • इमरान मसूद के सगे भाई हैं काजी नोमान मसूद

जनवाणी संवाददाता  |

गंगोह: गंगोह विधानसभा क्षेत्र फिर सुर्खियों में है। चुनाव की घोशणा के साथ ही क्षेत्र की राजनीति हर दिन नया रंग दिखाने लग रही है। इसी कड़ी में पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद अपने कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल हो गए जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्र सिंह साइकिल पर सवार हो गए।

बसपा के कद्दावर नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन के गाजियाबाद स्थित आवास पर नोमान ने में शामिल होने की घोषणा कर दी है। वह अब गंगोह विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उपचुनाव में भी उनके बसपा में जाने की चचार्एं हुई थीं लेकिन उस समय उन्होंने अपना इरादा बदल लिया था।

नोमान तीन माह पूर्व रालोद में शामिल हुए थे तथा उसके बाद उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत की रैली कराकर क्षेत्र में अपनी पकड़ का अहसास कराया था। जयंत ने नोमान को गंगोह विधान सभा क्षेत्र से टिकट देने का आश्वासन दिया था। सपा से गठबंधन के बाद से ही सीट सपा के पाले में जाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं।

इसके बाद नाराज नोमान ने बसपा में जाने का निर्णय ले लिया था। नोमान ने वर्ष 2017 के चुनाव व 2019 के उपचुनाव में भी गंगोह सीट से जोर आजमाइश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

इसके अलावा कई बार जिला पंचायत का चुनाव जीत चुके चौधरी नक्षत्र सिंह का कुछ दिन पूर्व भाजपा से मोह भंग हो गया था। सोमवार को उन्होंने सपा विधान सभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img