- खाद साामग्री और कंबल लेकर पहुंचे नेता
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर तीनों कृषि बिलों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को खाद सामग्री और कंबल वितरित किए।
मंगलवार को रालोद के वरिष्ठ नेता डा. विक्रांत जावला तथा प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा पास किए गए तीन कृषि बिलों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किसानों को खाद सामग्री और सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
डा. विक्रांत जावला ने बताया कि आंदोलन में गुरनाम सिंह व सतनाम सिंह नाम के किसानों ने अपने गले में जंजीर डालकर रखी थी। जिनका संदेश था कि अब किसान गुलाम हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसान और बहन, बेटियां और बुजुर्ग रात्रि में सर्दी में ठिठुर रहे है।
बीजेपी नेता आराम से हीटर चलाकर अपने कमरों में बैठे इस काले कानून के बारे में विचार नहीं कर पा रहे है। अनवार चौधरी ने कहा कि रालोद का एक-एक सिपाही किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़ा है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार, उदयपाल सिंह, मोहित शर्मा, काला, विनोद पंवार आदि मौजूद रहे।

