Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल मुखिया चौधरी अजित सिंह का 83वां जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने कमिश्नरी पार्क में यज्ञ किया तथा उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से यह गुजारिस की है कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे और हर दिन पार्टी के लिये लगभग दो घंटे का समय अवश्य निकाले।

इस अवसर पर प्रसाद के रूप में गुड़ बाटकर चौधरी अजित सिंह की दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ प्रदेश संगठन माहमंत्री डा. राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री डा. मेराजुद्दीन अहमद, मुकेश जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ट राम महेर गुर्जर, सुनील रोहटा, जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह गुर्जर, नरेन्द्र खजूरी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संजना ठाकुर, संगीता शर्मा, बबिता, सत्य चंद, अरुण तोमर, वरुण करनावल, शोकेन्द्र सिवाया, विनय मल्लापुर, सुबोध मालिक, नीटू ढढ़रा, विनय मल्लापुर, डा. सुशील कुमार, सीपी सिंह, दीपक जाटव, विकास भैंसा, वीरेन्द्र तोमर, भूरा चिंदौड़ी, जीसान सिद्दीकी, शोहराब ग्यास, कुलवंत सोलंकी, संजय प्रधान, आदित्य चौधरी, अतीक अल्वी, विजय सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

चलो गांव की ओर….

चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस के दिन चौधरी अजित सिंह के संदेश चलो गांव की ओर, मेरा संगठन आपके द्वार को लेकर अतलपुर, खटकी, नारंगपुर, जयसिंहपुर नंगला आदि विभिन्न गांवों में क्षेत्रीय अध्यक्ष, चौधरी यशवीर सिंह ने नुक्कड मीटिंग की। प्रत्येक व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर साथ रहे डा. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, मतलूब गौड़ जिला अध्यक्ष, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लाहपुर, बिजेंद्र भाटी, राजकुमार त्यागी आदि वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img