Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भारत बंद में पूर्ण सहयोग करेगा राष्ट्रीय लोकदल

  • जिलाध्यक्ष ने कहा किसानों को पूर्ण समर्थन है

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में रालोद किसानों के साथ है और विभिन्न किसान संगठनों के आहवान पर रालोद भी आठ दिसंबर को भारत बंद में पूर्ण सहयोग करेगा।

शनिवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा तीन कृषि अध्यादेशों के रूप में किसानों पर काला कानून थोप दिया गया है जिसका रालोद पुरजोर विरोध करता है। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने नागपुर सम्मेलन में कांट्रेक्टिंग फार्मिंग का विरोध कर उसे लागू होने से रोका था।

उसी कड़ी में जयंत चौधरी भी हरियाणा पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और देशभर से दिल्ली के चारो तरफ अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे और समर्थन दिया।

आठ दिसंबर को बंद में रालोद पूर्ण कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा होगा। इस मौके पर युवा रालोद राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खां, बाबूराम पंवार, ऋषिराज राझड, तरसपाल मलिक, सत्यवीर पंवार, रणधावा मलिक, देशराज भनेडा, सुनील मलिक, सनोज चौधरी, सर्वेश सिंभालका आदि मौजूद रहे।

दो ट्रकों में खाने का सामान लेकर रवाना हुए

कांधला: शनिवार को रालोद महासचिव सतबीर पंवार के नेतृत्व में दर्जनों लोग कस्बे के भारसी मोड स्थित रालोद के जिला महासचिव अरविंद पंवार के ढाबे से दो ट्रकों में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए खाने का सामान लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। रालोद महासचिव सतबीर पंवार ने कहा कि रालोद किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों अविलंब वापस ले। इस दौरान बिजेंद्र भारसी, सतबीर, डा. विक्रांत जावला, पूर्व प्रधान पप्पू, पूर्व प्रधान सुधीर जावला, विनोद नाला, यशपाल सहित आदि मौजूद रहे।

अखिल बंसल ने दिल्ली धरने में वितरित किए कंबल

कृषि कानून के विरोध में सिंधु बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाव के लिए रालोद नेता अखिल राजेश्वर बंसल ने 2000 कंबल वितरित किए। अखिल बंसल ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है। अन्नदाता किसान पर यदि कोई संकट है तो रालोद और हम साथ खड़े हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img