Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रालोद कार्यकर्ताओं ने करनाल में पहुंच कर दिया किसानों को समर्थन

  • बागपत जिले से सैंकड़ों कार्यकर्ता करनाल के बसतरा टोल पर हुई पंचायत में हुए शामिल

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: करनाल के बसतरा टोल प्लाजा पर किसानों पर किए गए पुलिस के हमले के विरोध में जिले से सैंकड़ों रालोद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में टोल पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान नेताओं को रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के संदेश को पहुंचाते हुए उनका हरमद साथ देने का आह्वान किया।

36 2

यहां विदित है कि हरियाणा के करनाल जिले के बसतरा टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे किसानों पर उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसमें एक दर्जन किसान घायल हो गए थे। कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि गिरफ्तार किसानों को बाद में छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद भाकियू के आह्वान पर रविवार को वहां पंचायत की घोषणा की गई थी।

इस घोषणा को लेकर जयंत चौधरी ने रालोद कार्यकर्ताओं को वहां पहुंचने का आह्वान किया था। साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए घटना की निंदा की थी। जयंत चौधरी के आह्वान पर जिले से रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवाा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, धीरज उज्जवल, बसंत तोमर, बबली लोयन, डा.साहब सिंह ,पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, विकास प्रधान, नरेश ठेकेदार, मनोज तोमर, बोबी बावली, आशुतोष स•ाासद, नरेश डायरेक्टर, देवपाल राणा, बिजेन्द्र राणा, सोनू राणा समेत काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ता बसतला टोल प्लाजा की पंचायत में पहुंचे। यहां उन्होंने वहां मौजूद किसानों को जयंत चौधरी द्वारा उन्हें दिए गए संदेश को बताया। साथ ही कहा कि वह उनके साथ पूरी ताकत के साथ रहेंगे।

सभी रालोद कार्यकर्ता शामली से करनाल जाने वाले मार्ग से दूसरे जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ जूलूस के रूप में गए। इनके अलावा शामली से अशरफ अली, प्रसन्न चौधरी, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिपाल सिंह जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अरविंद भारसी, अखिल बंसल आदि थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img