Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में हुआ सड़क हादसा,मां-बेटे की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी और एक अन्य घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर जख्मी हो गई। जिन्हें रात को ही जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

उधर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मां बेटे के शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। घटना के क्या कारण रहे हैं यह छानबीन की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img