Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

संभल में सड़क हादसा: मुरादाबाद हाईवे पर कार-टैंकर की टक्कर में चार की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार की सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला है। मुरादाबाद हाईवे पर कार और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मुरादाबाद हाईवे पर चंदौसी के थाना बनिया ठेर के पास हुई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय वैगनआर गाड़ी और टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वैगनआर में सवार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img