- सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं
जनवाणी संवाददाता
मेरठ: शहर की सड़कें और गालियां आजकल पार्किंग स्थल बन गई है। यहां लोग कारों से लेकर बसें तक को खड़ा करके लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। वाहनों के खड़े होने से सड़कों से लेकर संकरी गलियों में भी जाम की समस्या गंभीर बन गई है। सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

शहर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह सड़कों व गलियों अवैध रूप से की जा रही वाहनों की पार्किंग भी है। खैरनगर, बुढ़ाना गेट, निगार रोड, पूर्वा अहिरान, घंटाघर, अहमद रोड, केसरगंज, पूर्वा महावीर रोड, बच्चा पार्क, जिमखाना मैदान, थापरनगर रोड गोला कुआं, ओडियन रोड, बागपत रोड, रेलवे रोड, शारदा रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं।
जिमखाना मैदान के पास, सदर थाना रोड, बुढ़ाना गेट रोड पर बसें खड़ी रहती है, जो वहां जाम का सबब बन रही है। इसके अलावा लोगों ने कुछ मोहल्लों की गलियों को भी पार्किंग बना डाला है। गली मोहल्ले में भी लोग रात-दिन वाहनों को खड़ा करते हैं। ऐसे में गलियों में भी जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

शहर में लोग दिनभर जाम से जूझते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस शहर के मुख्य चरणों पर ही चौराहों पर ही यातायात व्यवस्थित करने पर ध्यान दे रही है। जबकि जाम लगे का मुख्य कारण बन नहीं वाहनों की अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
एंबुलेंस 108 के चालक का सिर फोड़ा, हंगामा
मेरठ: मेडिकल कालेज में इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस 108 के चालक से अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड ने स्ट्रेचर को लेकर मारपीट कर दी। चालक इससे पहले कु छ समझ पाता, गार्ड ने डंडा उठाकर उसके सिर में दे मारा। चालक के साथ मारपीट की घटना को लेकर एंबुलेंस के अन्य चालकों और इएमटी ने हंगामा कर दिया। हंगामे मारपीट की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में ले लिया।
एंबुलेंस 108 बागपत जिला अस्पताल से एक मरीज को लेकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराने आई थी। एंबुलेंस का स्ट्रेचकर का पहिया खराब होने की वजह से चालक ने इमरजेंसी से स्ट्रेचर लेने चला गया। चालक अनिल ने गार्ड से मरीज को लाने के लिए स्ट्रेचर मांगा तो उसने मना कर दिया। इस बात पर चालक अनिल और गार्ड मनोज की कहासुनी हो गई। चालक अनिल इमरजेंसी के बाहर से आकर अपनी एंबुलेंस में बैठ गया।
इस बीच गार्ड वहां आया और चालक से उलझ गया। अनिल नीचे उतरा तो गार्ड ने उसके सिर पर डंडा दे मारा। चालक डंडा लगते ही नीचे गिर गया। इस बीच एंबुलेंस इएमटी हीरालाल उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। एंबुलेंस के चालक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी अन्य एंबुलेंस के चालकों को हुई तो उन्होंने मेडिकल कालेज में हंगामा खड़ा कर दिया।
हंगामे मारपीट की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों को शांत किया। पुलिस ने गार्ड मनोज वर्मा निवासी ब्रहमपुरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि इससे पहले भी गार्ड मनोज ने एक चालक के साथ मारपीट की थी। आये दिन वह गार्ड मारपीट की घटना करता रहा है।

