Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कैराना में रोडवेज बस ने तीन युवकों को कुचला, मौत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना : कैराना में तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बुलेट बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

सोमवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के शामली बाईपास फ्लाईओवर के निकट दर्दनाक हादसा हुआ। जहां हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी और बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार शारिक निवासी मोहल्ला बिसातियान तथा आसिफ एवं एक अन्य आसिफ निवासीगण मोहल्ला इकरामपुरा कैराना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद परिजन एवं मोहल्लेवासियों की भीड़ सीएचसी में जमा हो गई।सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img