Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

चोरी के टैक्टर काटते दो दबोचे, भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद

  • पांच भाइयों में दो गिरफ्तार, तीन पुलिस चकमा दे फरार

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: पुलिस ने नगर के मोहल्ला अस्पताल कालोनी में चोरी के ट्रैक्टर काटते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में कटे हुए ट्रैक्टरों के पार्ट्स बरामद किए हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला अस्पताल कालोनी में एक स्थान पर छापा मारा।

पुलिस ने वहां से चोरी के ट्रैक्टर काटते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्होंने अपने नाम नईम व याकूब पुत्र नानू बताए। पुलिस ने जब छापा मारा तो दोनों ट्रैक्टर का इंजन काट रहे थे। पुलिस के अनुसार उनके तीन भाई कय्यूम, मुस्तकीम तथा महबूब भागने में कामयाब हो गए।

साथ ही, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कटे हुए ट्रैक्टर के पार्ट्स कब्जे में लिए हैं। आरोपी युवक नईम ने बताया कि हम पांच भाई हैं। हम सब मिलकर चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर उन्हें काटते हैं। उसके बाद उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचते हैं। पुलिस ने उक्त पांचों भाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाभवन जैसे छोटे कस्बे में इतने बड़े स्तर पर चोरी के ट्रैक्टर काटने की सूचना से क्षेत्र में अनेकों प्रकार की चर्चाएं हैं।

गोमांस के साथ एक गिरफ्तार

चौकी ऊन पुलिस द्वारा गोकशी की सूचना पर गांव अंबेटा रिदान के जंगल में छापा मारा छापे के दौरान पुलिस ने महराज पुत्र बुनियाद को 60 किलोग्राम गौ मांस के साथ धर दबोचा उसके 3 साथी भागने में कामयाब रहे।पूछताछ में महराज ने अपने तीन साथियों के नाम तालिब, मयूर, गुलजार पुत्र शकूर बताया इस संबंध में पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img