Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

डकैती: एसएसओ, लाइनमैन बर्खास्त

  • बिजलीघर के एसडीओ और जेई को थमाए कारण बताओ नोटिस
  • कई अन्य पर लटक रही एमडी पावर की कार्रवाई की तलवार
  • एमडी पावर की कार्रवाई से पीवीवीएनएल स्टाफ में मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना सरूरपुर के गांव उखलीना बिजलीघर में डकैती प्रकरण में एसएसओ व लाइनमैन को एमडी पावर ने बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा बिजलीघर के एसडीओ व जेई को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। साथ ही एक्सईएन से भी जानकारी तलब की गयी है। विभागीय कार्मिकों तथा बाहरी व्यक्तियों के द्वारा 33/11 केवी उपकेन्द्र उखलीना पर रखे क्षतिग्रस्त पांच एमवीए पावर परिवर्तक की दो फेज कॉपर वायन्डिग चोरी करने पर एसएसओ व संविदा लाइनमैन को बर्खास्त एवं अपने कर्तव्यों के निर्वाहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर अवर अभियन्ता को चार्जशीट एवं उपखंड अधिकारी तथा अधिशासी अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस दिया गया है।

16 22

19 मार्च की रात में चोरों द्वारा कंट्रोल रूम के अटैच बाथरूम की दीवार में छेद कर कंट्रोल रूम में प्रवेश कर उपस्थित स्टॉफ को बंधक बनाने एवं उपकेन्द्र में रखे निष्प्रयोज्य एवं क्षतिग्रस्त पांच एमवीए पावर परिवर्तक की कॉपर बाइंडिंग एवं कॉपर बसबार चोरी करने सम्बन्धित प्रकरण के संदर्भ में प्रबन्ध निदेशक द्वारा मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय, मेरठ को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। मुख्य अभियन्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि टॉयलेट की दीवार में जो छेद किया गया है। वह अन्दर से बाहर की ओर किया गया है,

17 19

क्योंकि जो दीवार का मलवा है वह बाहर गिरा हुआ है, अन्दर टॉयलेट शीट पर कोई मलवा दिखाई नहीं पड़ रहा है तथा छेद की परिधि अत्यन्त कम है, जिससे व्यस्क व्यक्ति के प्रवेश की सम्भावना काफी कम प्रतीत होती है। मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय, मेरठ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह घटना विभागीय कार्मिकों तथा बाहरी व्यक्तियों के मेलजोल से षड्यंत्रपूर्वक घटित की गयी है। इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा सुरेश (एसएसओ) एवं नरेश शर्मा संविदा लाइनमैन को विभाग द्वारा बर्खास्त किया गया है

18 22

तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण अवर अभियन्ता को चार्जशीट तथा साथ ही क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी (भोला) एवं अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड-तृतीय, मेरठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा मुख्य अभियन्ता स्तर तक के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दो एफआईआर जांच में फंसी पुलिस

कंकरखेड़ा: 500 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने के मामले में लखनऊ से टीम बयान दर्ज करने के लिए दूसरे दिन भी कंकरखेड़ा थाने पहुंची। बुधवार को टीम ने पूर्व इंटेलिजेंस कर्मी के बयान दर्ज किए थे। बृहस्पतिवार को टीम ने तत्कालीन सीओ दौराला व थाना प्रभारी के भी बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करने के बाद टीम वापस लखनऊ लौट गई। सरधना रोड पर भूमाफियाओं ने 500 करोड़ की सरकारी जमीन को बेच दिया था।

इस मामले में पूर्व में कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। किसान की तहरीर पर पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और पूर्व इंटेलिजेंस कर्मी देवेंद्र सिंह राणा ने दर्ज मुकदमे में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पूर्व आईपीएस ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ से बुधवार को डीएसपी विजय यादव के नेतृत्व में एक टीम कंकरखेड़ा थाने पहुंची थी।

जहां उसने पहले पूर्व इंटेलिजेंस कर्मी के बयान दर्ज किए थे। बृहस्पतिवार को तत्कालीन सीओ दौराला अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी रहे उत्तम सिंह राठौर के भी बयान दर्ज किए। इस दौरान लखनऊ से आई टीम ने लगभग 5 घंटे तक दोनों अधिकारियों के बयान दर्ज किए। दरअसल, दो शिकायत पर एक ही एफआईआर की गई। दो अलग-अलग एफआईआर, लेकिन उनका नंबर एक ही कैसे रहा।

इसमें एक एफआईआर पहले दर्ज की गई तथा बाद अखिलेश गोयल और उनके साले सचिन का नाम जोड़ दिया गया। ये नाम कैसे जुड़े, इसकी भी जांच की गई तथा पूछताछ में ये सब सामने आ सकता हैं। जमीन बैंक समिति की एक ग्रुप ने बेची, लेकिन इसमें एफआईआर दो और उनका अपराध संख्या नंबर एक कैसे हो गया? इसकी जांच पड़ताल करने के लिए लखनऊ से टीम मेरठ पहुंची हैं। उन तमाम बिन्दुओं की जांच पड़ताल की जा रही हैं, जिसमें पुलिस ने बड़ा खेल किया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img