जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: पुलिस ने शनिवार की देर शाम रजवाई की पटरी पर तौल लिपिक के साथ हुई लूटपाट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूटे गए मोबाइल और नगदी भी बरामद की है।जबकि बदमाश के दो साथी फरार हैं।
गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम भदौरा निवासी योगेंद्र पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम भदौडा थाना रोहटा चौकी कस्बा करनावल में गन्ना क्रय केंद्र पर किनौनी शुगर मिल का तोल लिपिक है। शनिवार की देर शाम उसके साथ ड्यूटी से लौटते वक्त रजवाहे की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल समेत नकदी लूट ली थी।
इस मामले में तौल लिपिक की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआई आर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करके रविवार की सुबह एक बदमाश गुड्डू त्यागी पुत्र मगन स्वरूप निवासी गांव कैथवाडा थाना रोहटा को सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तौल लिपिक से लूटा गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के दो साथी मनोज उर्फ कन्नू पुत्र धनपाल निवासी किनौनी थाना रोहटा व एक अज्ञात मौके से भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

