Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

मकान में हुए तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार घायल

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के बक्शी वाला चक्कर चौराहे पर पटाखे के गोदाम में आग लग गई, जिसमें गोदाम में काम रहे पांच लोगों की झुलसकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दमकल विभाग की टीम राहत बचाव के कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई है।

थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत बक्शी वाला चक्कर चौराहे पर पटाखे का गोदाम है। जिसका युसूफ नामक व्यक्ति संचालन करता है।

07 11

बताया जा रहा है कि गोदाम में पटाखे व बनाने का केमिकल रखा हुआ था। गुरुवार को पटाखे के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसमें गोदाम में काम रहे वेदपाल, चिंटू, प्रदीप, ऋषिपाल व गजपाल की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।

08 10

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लिया।

09 9

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आग लगने से पांच लोगों की झुलस कर मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। गोदाम के संचालनकर्ता युसूफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img