Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

पिता की बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं गए रोहित

सिडनी, भाषा: रोहित शर्मा की चोट को लेकर ‘तस्वीर साफ नहीं होने’ की कप्तान विराट कोहली की शिकायत के कुछ घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया है कि आईपीएल के बाद अपने पिता के बीमार होने के कारण रोहित आस्ट्रेलिया नहीं जा सके। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकेंगे क्योंकि वह तब तक मैच फिट नहीं होंगे। बोर्ड ने कहा कि रोहित का फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा जिसके बाद उनके टेस्ट सीरीज खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा। रोहित की फिटनेस पर सूचना के अभाव को लेकर कोहली के नाराजगी जताने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा कि रोहित शर्मा को आईपीएल के बाद मुंबई लौटना पड़ा क्योंकि उनके पिता बीमार है। अब उनके पिता ठीक हो रहे हैं जिससे वह एनसीए आ सका है और उसका रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img