
पिछले एक साल में बॉलीवुड के अनेक बड़े मेकर और एक्टर्स ओटीटी की और रुख कर रहे हैं। ओटीटी के लिए अजय देवगन की ‘रूद्रा’ आ चुकी है वहीं अक्षय कुमार प्राइम के लिए ‘द एंड’ की शूटिंग कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली भी नेटफ्लिक्स के लिए ‘हीरामंडी’ बना रहे हैं। शाहिद कपूर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके के बैनर के लिए एक फेक सीरीज कर रहे हैं। इसमें वो एक नकली नोट छापने वाले युवक का किरदार निभा रहे हैं। यदि साउथ में एसएस राजामौली को एक ऐसे फिल्म मेकर के तौर पर जाना जाता है|
जिन्होंने अपने कैरियर में सारी की सारी हिट फिल्में की हैं तो वही, यह दर्जा बॉलीवुड में, रोहित शेट्टी के नाम दर्ज है। रोहित को इकलौती नाकामी शाहरुख, काजोल, वरूण धवन और कृति सेनन के साथ बनाई ‘दिलवाले’ (2015) में मिली वर्ना उनकी भी अब तक सारी फिल्में हिट रही हैं। रोहित शेट्टी की पिछले फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (2021) थी जो हमेशा की तरह जबर्दस्त हिट रही। रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। बस थोड़ा सा पैच वर्क बाकी है, जिसे खत्म करने के बाद वे फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में जुट जाएंगे।
‘सर्कस’ से फारिग होने के बाद रोहित शेट्टी फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर एक वेब सिरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस वेब सिरीज के लिए उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड रोल के लिए अनुबंधित किया है। रोहित ने अपनी पहली वेब सीरीज का टाइटल ‘द घोस्ट हू बॉम्ब्स’ रखा गया है। अमेजन प्राइम के लिए बनाई जाने वाली इस वेब सीरीज का यह टेंटेटिव टाइटल है। बाद में कोई माकूल टाइटल मिलने पर इसे बदलने पर विचार किया जाएगा।
रोहिट शेट्टी फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी दोनों जेनर पर अपनी समान काबिलियत साबित कर चुके हैं लेकिन उनकी यह पहली वेब सिरीज एक एक्शन थ्रिलर होगी। उल्लेखनीय है कि जिस वेब सीरीज के साथ रोहित शेट्टी ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं|
उसे वे खुद नहीं बल्कि उनके असिस्टेंट सुशवंत प्रकाश डायरेक्ट करेंगे। सुशवंत प्रकाश मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश के बेटे हैं, और 2011 से रोहित शेट्टी के साथ जुड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि यदि रोहित का मन हुआ तो वह इस वेब सीरीज के कुछ एपीसोड खुद भी डायरेक्ट कर सकते हैं।


