Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

सलमान के साथ काम करेंगे राजामौली?

 

Senayvani 15


‘बाहुबली’ जैसी बेहतरीन और जबर्दस्त कामयाब फिल्मों की सीरीज बनाने वाले एसएस राजामौली हाल ही में दुनिया भर के दर्शकों के लिए अपनी नई फिल्म ‘आरआरआर’ लेकर आए और हमेशा की तरह इस फिल्म ने कामयाबी का परचम फहराते हुए कई नए कीर्तिमान गढ़ दिए। फिल्म ‘आरआरआर’ की कास्ट बेहद दिलचस्प है। जैसे जैसे फिल्म का राइटिंग वर्क आगे बढ़ता गया, वैसे वैसे किरदारों के लिए एक एक कर कलाकारों के चेहरे राजामौली के दिमाग में साफ होते चले गए। ‘राजी’ में आलिया भट््ट के काम को देखकर राजामौली मंत्रमुग्ध हो गए थे। तभी से वो आलिया के साथ काम करने के इच्छुक थे।

उनका कहना है कि आलिया जितनी मासूम और सॉफ्ट लगती हैं, उतनी ही एक्टिंग में स्ट्रांग हैं। आलिया भट््ट ‘आर.आर.आर’ की इकलौती मेन लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन खबरें आ रही हैं कि आलिया फिल्म में अपने काम और किरदार से ज्यादा खुश नहीं हैं। इस तरह की सुगबुगाहट उस वक्त शुरू हुई, जब आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ी सारी पोस्ट डिलिट कर दी।

चंद दिनों में आलिया के ‘आर.आर.आर’ और फिल्म की टीम के साथ नाराजगी की खबरों ने इतना तीव्र रूख अख्तियार किया कि आलिया को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। आलिया ने कहा कि इस तरह की जो खबरें आ रही हैं, उनमें सच्चाई बिलकुल भी नहीं है। सच तो यह है कि फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वह राजामौली सर की आभारी हैं और फिल्म में उन्हें सीता का किरदार निभाने में बहुत मजा आया।

फिल्म से जुड़ा हर अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। रामचरन के साथ राजामौली ‘अधीरन’ जैसी जबर्दस्त हिट फिल्म कर चुके थे। जूनियर एनटीआर भी उनके पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे, इसलिए फिल्म में उन्हें लिया गया। जिस तरह अपने शरीर संचालन के बजाए सिर्फ अपनी आंखों के जरिये अजय देवगन एक्टिंग करते हैं, वह भी राजामौली को काफी सुहाता है, इसलिए अजय देवगन को एक कैमियो के लिए लिया गया। ‘आरआरआर’ एसएस राजामौली के फेवरेट फ्लेवर देशभक्ति पर आधारित थी, जिसे आॅडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म और राजामौली की कामयाबी को देखने के बाद बॉलीवुड के अनेक बड़े मेकर भौंचक्के हैं।

यहां तक कि अक्षय कुमार सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स ने भी ‘आर.आर.आर’ की सफलता के बाद एसएस राजामौली के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की है लेकिन राजामौली इस बार इनमें से सलमान के साथ काम करने के इच्छुक नजर आ रहे हैं। मुंबई के उपनगर गौरेगांव, स्थित फिल्मसिटी के पास गुरुकुल ग्राउंड में जब ‘आर.आर.आर’ के प्रमोशन के लिए ग्रैंड इवेंट आयोजित हुआ, उसमें सलमान भी पंहुचे थे। उस अवसर पर सलमान ने 2015 में रिलीज अपनी हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल ‘बजरंगी भाईजान 2’ की अनाउंसमेंट की।

‘बजरंगी भाईजान 2’ की कहानी एस एस राजामौली के पिता के वी विजयेंद्र प्रसाद ही लिख रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने सलमान को इसका आइडिया सुनाया था जो सलमान को काफी अधिक पसंद आया। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद वह राजामौली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।


janwani address 125

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img