Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रूढ़की अस्पताल में आए थे मेडिकल कराने और फिर जो हुआ देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: सिविल अस्पताल में दो पक्ष मेडिकल कराने आए आपस में भीड़ गए, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे, इतना ही नही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया, यहां तक कि झगड़ा कर रहे व्यक्ति को देखने आए अपने चाचा को भी नहीं बख्शा, बताया जा रहा है कि घेरलू विवाद में हुए झगड़े में घायल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव निवासी दो सगे भाईयों गुल सितार और औरंगजेब में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, मामले में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें घायलों को उपचार के लिए रूड़की सिविल अस्पताल लाया गया, यहाँ घायलों का उपचार चल रहा था उन्हें देखने उनका चाचा शौकीन भी आ गया, बताया गया है कि इस बात से एक भतीजा नाराज हो गया उसने शौकीन पर दूसरे भतीजे का पक्ष करने का आरोप लगाया।

इस बात को लेकर एक बार फिर से दोनों भाईयों के बीच बहस शुरू हो गई, इस बीच एक भाई ने चाचा पर भी हमला कर दिया, देखते ही देखते दो गुटों में बंटे परिवार के लोगों ने लात घूंसे चलने लगे, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, वहीं घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही, वहीं अस्पताल चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर हुई इस घटना में बीच बचाव या किसी कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मी नही आए, मौके पर एक दो होमगार्ड मौके पर मौजूद थे जो कि तमाशबीन बने रहे।

शौकीन (घायलों के चाचा)

गुल सितार (पीड़ित)

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img