Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आरएसएस नगर प्रचार प्रमुख के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़

  • पुलिस ने घटना में चार लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र काशीराम कालोनी में दीपावली की रात को गैर संप्रदाय के युवकों ने आरएसएस के प्रचारक के धर में घुसकर मारपीट की। युवकों ने घर में मौजूद युवती से अश्लील व छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर परिजनों को पीटा और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार बताये गए हैं। खरखौदा थाना क्षेत्र काशीराम कालोनी स्थित द्वितीय तल पर विनय गोयल का परिवार रहता है।

दीपावली की रात को पूरा परिवार त्योहार मना रहा था। परिवार में बेटी और एक बेटा है। बेटा अभिषेक नगर प्रचार प्रमुख है। रात साढ़े दस बजे करीब अभिषेक और उनकी बहन व माता पिता घर के सामने पटाखें छोड़ रहे थे। इस बीच वे स्कॉई शॉट पटाखे को छोड़ रहे थे। उसी समय काशीराम कालोनी निवासी शारिक अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और स्कॉई शॉट पटाखे में लात मार दी।

जिसकी वजह से पटाखे का मुंह अभिषेक और परिवार की ओर हो गया। जिसके चलते अभिषेक ने शारिक की इस हरकत का विरोध किया। जिसके बाद शारिक और उसके साथियों ने अभिषेक के साथ मारपीट कर दी। अभिषेक और उसकी बहन और पिता अपने घर चले गये। शारिक ने थोड़ी देर बाद फिर से उनके घर में घुस गया और मारपीट कर दी। अभिषेक की बहन के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फ ाड़ डाले।

मारपीट और शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग तो सभी आरोपी युवक वहां से धमकी देकर फरार हो गये। मारपीट और छेड़छाड़ की घटना की जानकारी पर बिजली बंबा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पीड़ित युवती की तरफ से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी फरार पाये गये।

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। हिन्दू समाज सेवी सचिन सिरोही ने छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसएसपी से की है। सचिन सिरोही का कहना है कि काशीराम कालोनी में पूर्व में भी हिन्दुओं को निशाना बना चुके हैं। विधर्मियों द्वारा की गई ऐसी घटनाओं के पीछे पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। दीपावली त्योहार पर इस संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए थी। यहां 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गैर संप्रदाय के लोगों की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img