Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रसव के दौरान शिशु की मौत पर परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा

  • नॉर्मल डिलीवरी के दौरान चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर के गुलशननगर निवासी एक महिला को प्रसव पीडा के चलते दो नवंबर को शहर में कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर के निकट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला चिकित्सक ने महिला के सभी प्रकार की जांच करते हुए नॉर्मल डिलीवरी की बात कही और वहीं पर भर्ती किए रखा था। शनिवार को महिला को अधिक प्रसव पीड़ा हुई तो महिला चिकित्सक प्रसव कराने ले गई। बाद में डाक्टर ने बताया कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। जिसे सुनकर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने नर्सिंग होम में हंगामा प्रदर्शन किया। स्टॉफ के रोकने पर हाथापाई की भी बात सामने आई।

परिजनों का कहना था कि महिला को दो नवंबर को भर्ती कराया गया था। सभी जांच की गई जिसमें बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य बताया गया था और नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था। प्रसव के दौरान चिकित्सक की लापरवाही के चलते शिशु की मौत हुई है। वहीं हंगामा होने पर नर्सिंग होम के संचालक और महिला चिकित्सक वहां पहुंचे तो परिजनों की उनसे खूब नोकझोंक हुई। वहीं हंगामे की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस नर्सिंग होम में पहुंची तथा कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को किसी तरह शांत किया। वहीं बाद में परिजन शिशु के शव को अपने साथ लेकर चले गए थे और गमगीन माहौल में दफना दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img