Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

फायरिंग में घायल बालक की उड़ी मौत की अफवाह

  • पीड़ितों में मचा कोहराम, एसओ ने फोन पर कराई बात

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे में दो दिन पूर्व वर्चस्व दिखाने को लेकर की गई अंधाधुंध फायरिंग में घायल बालक की अस्पताल में मौत होने की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही माहौल गरमा गया आनन-फानन में पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। थानाध्यक्ष द्वारा अस्पताल में बात कराए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा फायरिंग के इस मामले को हाइलाइट करने के चक्कर में अफवाहों को तूल दिया जा रहा है। घटना के बाद से ही अफवाह फैलानी शुरू कर दी गयी। मेरठ से प्रकाशित एक समाचार पत्र ने बेमानी तथ्य प्रकाशित करके आवाम को आश्चर्य में डाल दिया गई।

तरह तरह की बातें कस्बे में चर्चा का विषय बनने लगी। गुरुवार को सवेरे किसी ने फायरिंग में घायल उपचाराधीन शमीम की मौत होने की अफवाह फैला दी।

यह अफवाह फैलते ही पीड़ित पक्ष में कोहराम मच गया। देखते माहौल गरमाने लगा। पीड़ित परिवार के लोग भी लगने लगे सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

थाना प्रभारी ने अस्पताल में संपर्क करके पीड़ितों से बात कराई तब जाकर परिजनों को तसल्ली हुई मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img