Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रुपया धड़ाम, महंगाई पर लगाम मुश्किल

  • रुपया ने रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ, खुला 80.05 के पार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रुपया ने रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ है और ये 80.05 के पार खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर खुला है। डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 80.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले मंगलवार के डॉलर के मुकाबले रुपया 80.01 पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में रुपया 2 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट चुका है। वहीं, एक साल में रुपया डॉलर के सामने एक साल में 7.4 प्रतिशत दी नीचे गिर गया है।

रूस-यूक्रेन जंग जैसे ग्लोबल फैक्टर, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ग्लोबल फाइनेंशियल कंडीशन्स का कड़ा होना, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने के प्रमुख कारण हैं। रुपया गिरने से कच्चे तेल का आयात महंगा होगा, जिससे महंगाई बढ़ेगी। देश में सब्जियां और खाद्य पदार्थ महंगे होंगे। वहीं, भारतीयों को डॉलर में भुगतान करना भारी पड़ेगा।

यानी विदेश घूमना महंगा होगा, विदेशों में पढ़ाई महंगी होगी। निर्यात करने वालों को फायदा होगा, क्योंकि भुगतान डॉलर में मिलेगा, जिसे वह रुपये में बदलकर ज्यादा कमाई कर सकेंगे। इससे विदेश में माल बेचने वाली को और फार्मा कंपनी को फायदा होगा। रुपया वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से कमजोर होता जा रहा है। ग्लोबल बाजार में सऊदी अरब के कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी के अपने वादे को पूरा करने में असफल रहने के बाद क्रूड आॅयल की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की उछाल देखी जा रही है। इससे डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img