Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

35 सटोरिये पकड़े, मोबाइल और एक लाख बरामद

  • एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की गोपनीय सूचना पर अंडर ट्रेनी सीओ अभिषेक पटेल और शुचिता सिंह ने एसओजी के साथ बुधवार रात में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सटोरियों की धरपकड़ का अभियान चलाया। एसओजी ने एक महिला समेत 35 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और मोबाइल बरामद किए है।

पुलिस अभी पूछताछ कर रही कि कितने समय से इस धंधे में लिस है। इनके नेटवर्क की भी पुलिस तलाश कर रही है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सट्टे का कारोबार चल रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को कई दिनों से इसकी जानकारी मिल रही थी।

जिसके बाद एसएसपी ने बुधवार रात में अंडर ट्रेनी सीओ अभिषेक पटेल और सूचिता सिंह एसओजी के साथ मिलकर श्यामनगर इत्तेफाक नगर गड्ढे वाली गली निवासी छोटी के घर पर छापेमारी की। एसओजी ने छोटी समेत घेराबंदी कर 35 लोगो को हिरासत में लिया। सभी को पुलिस कोतवाली थाने लेकर आए है। इनके साथियों की तलाश में पुलिस ने चार टीम बनाकर कई जगह और दबिश दी है।

ड्रग माफिया तस्लीम के प्लाट की कुर्की करेगी पुलिस

ड्रग स्मगलर तस्लीम के खिलाफ पुलिस ने मछेरान में एक प्लाट मालूम किया है। जिसकी कुर्की का आदेश भी डीएम कार्यालय से जारी हो गया है। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह तस्लीम के घर की कुर्की की जाएगी। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। तस्लीम की पहले भी करोड़ों रुपए की कुर्की हो चुकी है।

मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। वेस्ट यूपी समेत आसपास के प्रदेशों में भी उसका नेटवर्क है। उस पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे रोड पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों पुलिस ने तस्लीम और उसके एक बेटे को और दो दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पत्नी और एक बेटा फरार है। दोनों पर ही पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

तस्लीम जेल में बंद है। तस्लीम का कुछ दिन पहले लिसाड़ी गेट में बने दो मकानों को कुर्क किया गया था। जिसके बाद दो जुलाई को तीन करोड़ की तीन दुकानों को मछेरान में कुर्क किया था। तस्लीम का मछेरान में एक प्लाट भी लालकुर्ती पुलिस ने चिन्हित किया था। जिसकी रिपोर्ट एसएसपी और डीएम को भेजी गई थी। डीएम ने एक करोड़ रुपये के प्लाट की 14ए की कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिया है। लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि आज आरोपी के प्लाट की कुर्की की जाएगी।

वैल्डिंग मिस्त्री को बदमाशों ने गोली मारी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में वैल्डिंग मिस्त्री नईम को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। परिजनों ने नईम को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। समर गार्डन एक मीनारा मस्जिद निवासी (22) नईम पुत्र रईस इनवर्टर के स्टैंड बनाने का काम करता है।

बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर स्टैंड बना रहा था। इसी दौरान उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने की सूचना उसने अपने एक रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नईम को शास्त्रीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जानकारी होने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img