Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई ग्रामीण युवक की मौत

  • परिजनों ने लगाया गांव के ही चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मृतक युवक को धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रास्तम निवासी रोहित ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को उसका भाई सोनू (23) खेत पर गया था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। देर शाम जब वह उसे ढूंडते हुए खेत पर पहुंचा तो सोनू जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण जमीन पर पड़ा हुआ था। तहरीर में कहा गया है कि सोने ने उसे बताया था कि गांव के ही एक युवक को उसने पैसे उधार दिए थे।

पैसे वापस मांगने पर उक्त युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे डरा धमका रहा था। इसी से तंग आकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। रोहित के मुताबिक गंभीर हालत में सोने को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत तथ्यों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img