Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

10 किमी दौड़ में सचिन और कृष्णा रहे प्रथम

  • गोला फेंक में विवेक, जैवलिन थ्रो में प्रशांत अव्वल
  • उधम सिंह स्टेडियम में स्टेट एथलेटिक्स का ट्रायल

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 29वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें 10 किमी. बालक वर्ग में सचिन और बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम रही। गोला फेंक में विवेक और जैवलिन थ्रो में प्रशांत प्रथम रहे।

एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया ओपन वर्ग के बालक बालिकाओं का ट्रायल हुआ जिसमें 100 मीटर में शुभम जावला प्रथम, शिवांक सिंह द्वितीय व विपिन गौतम तृतीय रहे। 200 मीटर में शेखर मलिक प्रथम, नीरा द्वितीय व अंकित तृतीय रहे। 400 मीटर में हसीन अली प्रथम, रिजवान द्वितीय व शेखर मलिक तृतीय रहे। 800 मीटर में श्रवण प्रथम, प्रशांत द्वितीय व अभिनव तृतीय रहे।

1500 मीटर दौड़ में नितिन कुमार प्रथम, मोहम्मद गुलफाम द्वितीय व अफसर तृतीय रहे। 5000 मीटर में उत्सव कुमार प्रथम, विकास चौहान द्वितीय, सोया तृतीय तथा आजाद चतुर्थ स्थान पर रहे। 10 किमी. दौड़ बालक वर्ग में सचिन प्रथम, तौसीफ द्वितीय व सुमित कुमार तृतीय तथा आशीष और गौरव चतुर्थ रहे। गोला फेंक में विवेक वर्मा प्रथम, निखिल द्वितीय रहे। जैवलिन थ्रो में प्रशांत हुड्डा प्रथम, राजा द्वितीय, हाई जम्प में आशीष प्रथम व दुष्यंत द्वितीय रहे।

हर्डल रेस में गौरव मलिक प्रथम रहे। 10 किमी. दौड़ बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम शिवानी द्वितीय रही। हर्डल रेस में दीपा रानी प्रथम, काजल जबकि 400 मीटर हर्डल में मुस्कान प्रथम रही। 100 मीटर में निपम प्रथम, 200 आदि प्रथम रहे। एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सीधे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में रेस वाकिंग 27 मार्च को कानपुर में होगी। थ्रो लॉग डिस्टेंस ट्रैक, 5000 मी. दौड़, 10000 मी. दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक 28 मार्च को कौशाम्बी में होगी। हैंक इवेंटस 100 मी., 200 मी., 400मी., 800 मी., 1500 मी. आदि 29 मार्च को लखनऊ में होगी।

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, निखिल खैवाल, राजा पांचाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img