Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दु:खद: पांच ने समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

  • शहर और देहात में कोई पंखे में लटका मिला तो किसी ने जहर खाकर दी अपनी जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिलों में न जाने कितने अरमान लिए बाबुल के घर आगरा से विदा होकर ससुराल पहुंचे शबनम को अभी बामुश्किल चार माह ही हुए थे, सोमवार को उसकी लाश ससुराल की चौथी मंजिल में कमरे में पंखे से झूलती मिली। लिसाड़ीगेट निवासी नूर आलम चार माह पहले उसको दुलहन बनाकर लाया था। बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे नूर आलम ने शबनम की लाश झूलते देखी। यह खबर किसी प्रकार उसके मायके वालों को मिल गयी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मायके वाले आगरा से मेरठ आ गए।

उन्होंने यहां आते ही हंगामा खड़ा कर दिया। ससुराल वालों पर शबनम की हत्या का आरोप लगा दिया। हंगामा कई घंटे चला। खबर मिली तो पुलिस भी आ गयी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में तय किया कि ससुराल वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई ना करायी जाए। यह भी तय नहीं हो सका कि शबनम ने हत्या की या आत्महत्या। मौत की वारदात को लेकर दोनों के बीच समझौता हो गया। आगरा से आए मायके वालों ने लिखकर दे दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद पुलिस वाले भी उलटे पांव लौट गए।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला

कंकरखेड़ा: अंबेडकर रोड स्थित सुंदर नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति का शव रविवार को देर रात कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार युवक का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब देर शाम तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने युवक को उठाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से आवाज नहीं आई। परिजनों ने खिड़की से देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था।

युवक को पंखे से लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह युवक को पंखे से नीचे उतारा। परिजन युवक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चौकी प्रभारी विनीत कुमार का कहना है की परिजनों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सरसवा गांव में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव

दौराला: सरसवा गांव निवासी आदित्य (19) का सोमवार को गांव स्थित एक किसान के खेत में पेड़ से शव लटका मिला। आदित्य रविवार से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव निवासी महावीर के एक बेटा आदित्य व तीन बेटी सलोनी, पायल व चंदा है। महावीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। बताया गया है कि आदित्य भी ब्रेड की सप्लाई कर अपने पिता का घर खर्च में सहयोग करता था। रविवार से वह लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। लगातार तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि आदित्य का शव गांव निवासी किसान कर्मवीर के खेत में पेड़ से लटका हुआ है, जिस पर परिजन व ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को नीचे उतारा। आदित्य ने आत्महत्या क्यों की इसको लेकर पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही आदित्य किसी परेशानी में था। ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

गृह क्लेश में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

खरखौदा: कस्बा स्थित मोहल्ला बीचपटिया में गृह क्लेश के चलते सोमवार सुबह महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। रोहटा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी नेहा (24) पुत्री ब्रिजेश की शादी कस्बे के मोहल्ला बीच पटिया निवासी मुकुल पुत्र विजयपाल जाटव के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

गृह क्लेश के चलते बीती रविवार रात मुकुल बिना बताए घर से कहीं चला गया। जिसके बाद नेहा ने नाराज होकर सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को मेरठ के अर्जुन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंच गए।

मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के चलते जहर देने का आरोप लगाया सूचना पर पहुंचे। अपर नगर मजिस्ट्रेट रश्मि की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि विवाहिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में पंखे से लटका मिला अधेड़ का शव

मेरठ: थाना क्षेत्र भावनपुर के जयभीमनगर में 55 वर्षीय बिजेंद्र कश्यप पुत्र जयपाल कश्यप ने सोमवार देर रात घर में पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता उसकी पुत्री पिंकी को जब चला, जब पिंकी पिता बिजेंद्र कश्यप के कमरे में पहुंची तो पिता का शव पंखे से लटका हुआ है। पिंकी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना थाना भावनपुर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र शराब पीने का आदी था और किसी होटल पर खाना बनाने का काम करता था। बिजेंद्र थाना क्षेत्र भावनपुर के जयभीम नगर के प्रताप विहार कॉलोनी का रहने वाला था। बिजेंद्र के घर में उसकी पत्नी रामवती और एक पुत्री पिंकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img