Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कान्हा प्लाजा विवाद: लॉटरी की पर्ची ने खोला रोजी-रोटी का द्वार

  • व्यापारियों और ठेले वालों का आपस में समझौता होने के बाद राहत की सांस ली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा पर 10 दिन बीतने के बाद सोमवार शाम व्यापारियों और ठेले वालों का आपस में समझौता होने के बाद राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त और एडीएम सिटी, संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम नगर निगम सहित टीपी नगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों को समझाया और आठ ठेले सहित दिव्यांग मजदूर को जमीन पर फल बेचने की जगह देते हुए समझौता कर दिया। कन्हा प्लाजा पर 17 ठेले वाले धरने पर बैठे थे अब अधिकारियों को 17 में से 8 ठेले वालों को चिह्नित करना बड़ी चुनौती बन गया था।

कई घंटे की वार्ता के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया। 17 ठेले व्यापारियों के नाम पर्ची लिखकर बंद डिब्बे में डाली गई और 8 पर्ची पहले नंबर पर आने वाले ठेले वालों के नाम निर्धारित हुए। इस दौरान जिन 9 ठेले वालों के नाम पर्ची में नहीं आए उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कर घर भेजा। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि 8 से अधिक ठेले लगे तो दोबारा धरने पर बठेंगे। बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा के व्यापारियों और कॉम्प्लेक्स के सामने फल विक्रेताओं का आपस में 10 दिनों से विवाद चल रहा था।

दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े हुए एक-दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठे थे। मामला बढ़ता देख शनिवार को एडीएम सिटी, नगर निगम, दमकल विभाग और पीएसी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर दोनों पक्षों से बात की, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। सोमवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने फल विक्रेताओं के बीच पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। सोमवार शाम अपर नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, संपत्ति अधिकारी नगर निगम, धरना स्थल पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता की।

जिसमें सामने आया कि कांप्लेक्स के बाहर 17 फल विक्रेता ठेले लगाते है। तय हुआ कि सभी फल विक्रेताओं के नाम की पर्ची डाली जाएगी। जिसमें पर्ची के आधार पर कांप्लेक्स के बाहर 8 फल विक्रेता ही ठेला लगाएंगे। अधिकारियों के सामने व्यापारियों ने कहा कि अगर कांप्लेक्स के बाहर 8 से अधिक ठेले लगे तो व्यापारी दोबारा धरने पर बैठने पर मजबूर होंगे।

सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी उत्पीड़न का शिकार हैं व्यापारी

मेरठ: पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल मेरठ महानगर के पदाधिकारी सम्मेलन में गहानगर क 51 पदाधिकारी की बड़ी टीम की घोषणा महानगर अध्यक्ष विजय राठी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के कहा कि सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी उत्पीड़न का शिकार व्यापारी हैं। बॉम्बे बाजार स्थित चैम्बर आॅफ कॉमर्स में आयोजित सम्मेलन में आशु शर्मा ने कहा कि फूड विभाग, श्रम विभाग, जीएसटी, बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर निरंतर व्यापारियों का शीषण किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यापारियों का उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो संगठन सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। महानगर कमेटी में अध्यक्ष विजय राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अलमास खान, राजकुमार मेंदीरत्ता, उपाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह आहुजा, गिरीश शमी, विपिन चन्द्र जोशी, आसिफ खान, अशोक शर्मा, सौरभ कौशिक, कोषाध्यक्ष श्याम, महामंत्री मानव ठेकेदार, जुबैर अहमद, सचिव पद पर आतिश अग्रवाल, ललित चौहान, योगेश संगा, अस्सी सिंह, गौरव चौधरी, विनेश राणा, मुकेश यादव, अनुज बंसल, धर्नेद्र शर्मा, मुन्ना गुप्ता, गौरव रस्तोगी, शिवांन गुप्ता, जितेन्द्र, राजेंद्र बंसल, दीपक शर्मा, सहित 51 पदाधिकारीयों को विभिन्न पदों या नियुक्ति पत्र दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img