- कबाड़ियों की दुकानों और गोदामों की हुई तलाशी, पुलिस ने किया सत्यापन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं के बढ़ने और और सोतीगंज के कबाड़ियों पर गैर जिलों व राज्यों में अपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद सदर पुलिस चौकन्नी हो गई है। पुलिस ने पूरे सोतीगंज की घेराबंदी कर कबाड़ियों के गोदामों की सघनता से चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस की एकाएक औचक चेकिंग के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। सीओ सदर के नेतृत्व में पूरे सोतीगंज में कबाड़ियों व गोदामों का सत्यापन्न करा तलाशी ली गई। हालांकि पुलिस को कबाड़ियों के गोदामों से किसी प्रकार के चोरी के वाहन मिलने जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
दिल्ली वसंतकुंज साउथ में एक टैक्सी को किराये पर लाकर चालक बिजेन्द्र की हत्या करने और टैक्सी को सोतीगंज के कबाड़ियों को बेचने की सूचना पर सदर पुलिस ने सीओ सदर के नेतृत्व में शुक्रवार को सोतीगंज में चेकिंग अभियान चलाया। सदर पुलिस ने सोतीगंज के उन कबाड़ियों के गोदामों को खुलवाकर चेक किया। जो पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई की जद में आये थे। पुलिस ने सभी गैंगस्टर के उन कबाड़ियों का सत्यापन कर उनके बारे में परिजनों से पूछताछ की।

वहीं पुराने रजिस्टरों को भी चेक किया। पुलिस के सत्यापन और चेकिं ग अभियान के चलते सोतीगंज में शुक्र वार को हड़कंप की स्थिति रही। गत महीनों पूर्व लिसाड़ी गेट के चार वाहन चोर जो नोएडा में वाहन चोरी के मुकदमे में जेल गए थे। वहीं कबाड़ी मोहसिन और उसके भाई व अज्जू व कद्दू की तलाश में दिल्ली पुलिस और हरियाणा व गाजियाबाद पुलिस ने छापा मारा था।
सूत्रों की मानें तो अधिकांश सोतीगंज के कबाड़ी सोतीगंज से अलग होकर देहात क्षेत्रों व गैर जिलों ंमें वाहन कटान का अवैध कारोबार कर रहे हैं। लेकिन एकाएक मेरठ जिले में दुपहिया वाहनों से लेकर कारों की चोरी होने की घटना बढ़ने के बाद यही माना जा रहा है कि सोतीगंज के कबाड़ी और शहर के वाहन चोर फिर से जिले में सक्रिय हो गए हैं।
…तो थाना लालकुर्ती ने आरटीआई में दी थी झूठी सूचना
शहर में चल रहे स्पा सेंटरों को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट मनोच चौधरी निवासी पीएल शर्मा रोड द्वारा मेरठ पुलिस से मांगी गयी जानकारी के संबंध में क्या थाना लालकुर्ती की ओर से झूठी सूचना दी गयी थी। यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि शहर के स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर देह व्यापार करने का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गयी थी। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए शासन ने रिपोर्ट तलब की।
शासन की रिपोर्ट पर थाना लालकुर्ती पुलिस से जवाब मांगा गया। थाना लालकुर्ती पुलिस ने अपने उत्तर में स्वीकार किया कि बेगमपुल क्षेत्र में स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है। लालकुर्ती पुलिस ने बेगमपुल पर स्पा सेंटर संचालित किए जाने की बात को ही स्वीकार नहीं किया बल्कि इस स्पा सेंटर को लेकर अपनी रिपोर्ट में पूरा ब्योरा भी दिया है कि यह किस के नाम से संचालित किया जा रहा है।
वहां कितने लड़की व लड़के काम कर रहे हैं। उनके आधार कार्ड का ब्योरा आदि के अलावा यह भी बताया गया है कि यह स्पा सेंटर शासन की किस योजना के तहत संचालित किया गया है तथा कहां से इसकी अनुमति ली गयी है। थाना लालकुर्ती के जांच अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया है कि इस मामले की जांच उनसे बड़े स्तर के अधिकारी के स्तर का मामला है।

