Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच डगमगाया सहारनपुर का लकड़ी हस्तशिल्प उद्योग

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद की नक्काशीदार लकड़ी से बनी खूबसूरत कलाकृतियां दुनियाभर में भारतीय शिल्प की पहचान रही हैं, लेकिन अब यह पहचान लगातार जारी अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच बिखरती नजर आ रही है। यूक्रेन-रूस युद्ध, ट्रंप सरकार के लगाए हुए टैरिफ, और ताज़ा ईरान-इजराइल तनाव ने इस उद्योग की कमर तोड़ दी है। सहारनपुर का लगभग 1000 करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार आज गंभीर संकट से गुजर रहा है।

करीब 70 फीसदी निर्यात पूरी तरह से ठप हो चुका है, और इसका सीधा असर स्थानीय कारीगरों व मजदूरों पर पड़ा है, जिनके सामने रोज़गार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लकड़ी उद्योग से जुड़े निर्यातक रविन्द्र मिगलानी बताते हैं कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से ही ऑर्डरों में भारी गिरावट आ गई थी, लेकिन अब ईरान-इजराइल संघर्ष ने तो पूरी सप्लाई चेन को तोड़ दिया है। शिपिंग रूट बदलने से माल भेजना महंगा हो गया है और कई देशों ने ऑर्डर रोक दिए हैं।

उद्योग से जुड़े एक अन्य निर्यातक शिबान हनफ़ी का कहना है कि पहले हमारा कारोबार आधा रह गया था, अब नए तनाव ने उसे और गिरा दिया है। अमेरिका, जो हमारा सबसे बड़ा खरीदार है, वहां से छह महीने से कोई नया ऑर्डर नहीं आया है।उन्होंने बताया कि बिजली कटौती, महंगी लकड़ी और बढ़ते उत्पादन खर्च ने भी कारीगरों को हाशिये पर ला दिया है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी और शिपिंग खर्च के कारण अब सहारनपुर की सुंदर नक्काशी अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगी पड़ रही है। खरीदारों की संख्या घट रही है, और इससे छोटे कारीगरों की रोज़ी-रोटी पर गहरी मार पड़ी है।

उद्योग से जुड़े लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि उन्हें वित्तीय राहत, स्थिर बिजली आपूर्ति और कूटनीतिक हस्तक्षेप के जरिए सहारा दिया जाए, ताकि यह सदियों पुराना हुनर और उससे जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका बचाई जा सके। यदि जल्दी कोई समाधान नहीं निकला तो सहारनपुर का यह ऐतिहासिक उद्योग एक इतिहास बन सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img