Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: धार्मिक और जातीय उन्माद फैलाने वालों पर सहारनपुर पुलिस की जारी है कड़ी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में सामाजिक सौहार्द्र, अमन-चैन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस ने धार्मिक तथा जातीय उन्माद फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के स्पष्ट निर्देशन में, सामाजिक शांति भंग करने और वैमनस्य फैलाने के प्रयासों में शामिल लोगों की पहचान करके उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सहारनपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सामाजिक सौहार्द्र एवं सार्वजनिक शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में, विगत पाँच वर्षों में धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने से संबंधित कुल 138 अभियोग जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा समाज में वैमनस्य फैलाने, विभिन्न समुदायों के मध्य तनाव उत्पन्न करने तथा लोक व्यवस्था भंग करने के प्रयास किए गए थे।

इन सभी 138 अभियोगों का पुलिस द्वारा गहन विश्लेषण किया गया है और उनके निराकरण हेतु प्राथमिकता तय की गई है। अब तक 64 अभियोगों में आरोपपत्र न्यायालय प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें आरोपित 118 अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन कार्यवाही प्रचलित है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी अभियोगों की निगरानी अधिकारी स्तर पर की जाए तथा अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी कराते हुए दोषियों को शीघ्र दोषसिद्ध कराया जाए। इसके लिए सभी संबंधित प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन कराते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा धार्मिक अथवा जातीय आधार पर समाज में विभाजन, नफरत अथवा तनाव फैलाने का प्रयास किया जाए तो तत्काल उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। सहारनपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में यह संदेश देगा कि धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे तत्वों के विरुद्ध न्यायालय से शीघ्र दोषसिद्धि कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img