जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: इलैक्ट्रॉनिक तारों की मरम्मत करने के लिए मोबाइल कम्पनी द्वारा सड़क किनारे खोदा गया गढ्डा इस समय राहगीरों की परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि काफी दिन पूर्व किसी मोबाइल कम्पनी द्वारा तारों की मरम्मत को लेकर गढ्डा तो खुदवा दिया गया, लेकिन मरम्मत होने के बाद भी यह गढ्डा बन्द नहीं करवाया गया। जिस कारण राहगीर इस गड्ढे में गिर कर चोटिल होने के लिए मजबूर है। लोगों ने पालिका प्रशासन से इस गड्ढे को अविलंब भरवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

