नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से लगातार मिल रहीं धमकियों के कारण सलमान खान काफी समय से चर्चा में बनें हुए हैं। जानलेवा धमकियों को मिलने के बावजूद भी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर से जानकारी दी है कि वे दुबई में दबंग रीलोडेड टूर में भाग लेने के लिए तैयार हैं, साथ ही टूर की तारीख की घोषणा भी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकियाँ मिलने के बाद यह उनका पहला वैश्विक कार्यक्रम होगा।

