Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बिग बॉस के घर में क्यों भड़के सलमान खान?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट खाने के पीछे जमकर बवाल करने वाले हैं। बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी के साथ लड़ते दिख रहे हैं। बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट और उनके खाने ने हंगामा मचा रखा है। बीते दिन राशन की वजह से शालीन भनोट को डांट खानी पड़ गई थी।

सलमान खान और बिग बॉस दोनों ने ही शालीन भनोट की क्लास लगाई थी। इतना सब होने के बाद भी शालीन भनोट सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर से शालीन भनोट ने खाने के पीछे लड़ना शुरू कर दिया है। इस बात का सबूत बिग बॉस 16 का प्रोमो है। बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में गौतम विज ने शालीन भनोट को ज्यादा अंडे दे दिए।

जिसके बाद प्रियंका चौधरी और निमृत कौर आहलूवालिया गौतम विज से लड़ने लगीं। इस दौरान प्रियंका चौधरी ने शालीन भनोट को आड़े हाथ लिया। प्रोमो में प्रियंका कहती नजर आ रही हैं कि शालीन भनोट के प्रोटीन के आगे किसी का खाना अहमियत नहीं रखता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img