Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

सलमानी बिरादरी ने पूर्व डीएसपी का स्वागत किया

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: आजाद बारबर वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक पूर्व डीएसपी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक के अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए सलमानी बिरादरी ने उड़नदस्ता बनने पर ज़ोर दिया।

आज़ाद बारबर वेलफेयर एसोसिएशन की आम मीटिंग एसोसिएशन के संरक्षक इक़बालुज़्ज़मा पूर्व डिप्टी एसपी के कार्यालय मोहल्ला शेखान में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आये एसोसिएशन के संरक्षक मोहम्मद आरिफ गांधी व इक़बालुज़्ज़मां का एसोसिएशन की ओर से पगड़ी बांधकर व फूल मालाएं डालकर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इसी क्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। मीटिंग में संख्या बल के आधार पर प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में चैकिंग एसकवायड उड़न दस्ता बनाने पर भी ज़ोर दिया गया। आरिफ गांधी ने आभार जताते हुए कहा कि एसोसिएशन का मतलब एकजुटता से होता है। हमें मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने पूर्व डिप्टी एसपी इक़बालुज़्ज़मां के बारे में कहा कि उन्होंने अपने सर्विस टाइम में ही नही बल्कि उसके बाद भी बिना भेदभाव, निष्पक्षता व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और अब भी समाज सेवा में लगे हुए हैं। महासचिव मोहम्मद याक़ूब सलमानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज़ाद बारबर यूनियन पिछले चालीस वर्षों से एकजुट होकर चल रही है जो एकता की मिसाल है।

हम सभी को इस एकता को बनाये रखना है तथा एसोसिएशन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह ईमानदारी से पालन करना होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ज़फ़र इक़बाल एडवोकेट ने भी एसोसिएशन को ओर अधिक मज़बूती प्रदान करने की अपील की।

उक्त मीटिंग में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद यामीन सलमानी, मोहम्मद इल्यास बूब सलमानी, सचिव साजिद मलिक, उप सचिव मारूफ हुसैन सलमानी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रेहान सलमानी, प्रचार मंत्री महबूब आलम सलमानी, ऑडिटर नवेद इक़बाल, विशिष्ट अतिथिगण हाजी जहीरुद्दीन सलमानी व हाजी रिज़वान सलमानी, मोहम्मद साबिर सलमानी, मोहम्मद इरफान सलमानी, असगर, अज़ीम सागर, गुलफाम, जमशेद, वसीम, दिलशाद, सुहैल, इसरार, यूसुफ, मुश्ताक, उस्मान,अनस सलमानी, ज़ाहिद, दानिश, आदिल, जावेद,जोगेंद्र, इक़बाल, मनोज ठाकुर, सोनू कुमार, नफीस, रोहित सिंह, शादाब, नोशाद, सिराजुद्दीन, तालिब, विशाल, साहिल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी एस पी इक़बालुज़ज़्मा व संचालन महासचिव मोहम्मद याक़ूब सलमानी ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img