Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झूठ बोलने को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री नहीं जानते 10 हजार मेगावाट बिजली बढ़ाने का झूठा वादा कर दिव्यांगों की बिजली काट दी गई। गांवों में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे। मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली।

यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। बीजेपी सरकार लोगों का घर तोड़ रही है लेकिन खुद का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे।  किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नही किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है।

सैयद ने सरेराह गला रेतकर कर दी किशोरी रितिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अखिलेश यादव बोले किसानों की आय कब दुगुनी करेगी बीजेपी सरकार ? उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है। आजम खान के साथ इतना अन्याय हो रहा है।

जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ये इसलिए क्योंकि उन्होंने अच्छी यूनिवर्सिटी बनाई थी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी।

अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सपा की सदस्यता

पूर्व सांसद अलीगढ़ चौधरी बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए। बृजेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता हैं। वे कांग्रेस से सपा में शामिल हुए हैं। जमीरउल्लाह खान पूर्व विधायक कोल अलीगढ़ भी सपा में  शामिल हुए। चौधरी लियाकत पूर्व माइनॉरिटी कमीशन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भी सपा में शामिल हुए।

प्रदीप शर्मा और इंद्रदेव चौहान भी सपा में शामिल। अब्दुल रशीद खान भी सपा में शामिल हुए। इन सभी लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.