जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ से मिलकर निकाय चुनावों में हो रही धांधली तथा सत्तापक्ष द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा बूथ कैप्चर करने की शिकायतों का ज्ञापन सौपा।
प्रतिनिधिमण्डल में रविदास मेहरोत्रा विधायक, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद राज्यसभा तथा डॉ0 राजपाल कष्यप पूर्व सदस्य विधान परिषद शामिल थे।

