Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Rakht Brahmand: ‘रक्त ब्रम्हांड’ में इस एक्टर के साथ नजर आएंगी सामंथा, एक्शन से भरपूर होगा अभिनेत्री का अवतार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी जासूसी थ्रिलर श्रृंखला सिटाडेल: हनी बन्नी के बाद एक बार फिर एक्शन से भरपूर भूमिका के लिए तैयार हो रही हैं। बता दें कि, अभिनेत्री ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में एक्शन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस सीरीज के निर्देशन की कमान ‘तुम्बाड’ फेम राही अनिल बर्वे ने संभाली है। इसे फैमिली मैन और सिटाडेल के निर्माता राज और डीके ने निर्मित किया है।

आदित्य रॉय कपूर और सामंथा आएंगे साथ नजर

तेलुगु 123 के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर और सामंथा एक साथ नजर आएंगे। अभिनेत्री सिटाडेल के बाद एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने ‘रक्त ब्रह्मांड’ का एक्शन से भरपूर पहला शेड्यूल पूरा किया है। कहा जा रहा है कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने तलवारबाजी, हथियार चलाने और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली।

लीड रोल में नजर आएंगे आदित्य

राज एंड डीके की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाएंगे। आदित्य के सीरीज में लीड एक्टर के तौर पर एंट्री होने के बाद करण जौहर ने उनकी तारीफ करते हुए एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी कमाल बताया। हाल ही में आदित्य ने भी एक इंटरव्यू में निर्माताओं के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। दूसरी ओर इस सीरीज का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

ये सितारे है शामिल

‘रक्त ब्रम्हांड’ के स्टार कास्ट की बात करें तो आदित्य और सामंथा के अलावा ‘मिर्जापुर’ फेम अली फजल, वामिका गब्बी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज इसी साल नेटफ्लिक्स पर सट्रीम होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img