Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

गढ़ीपुख्ता में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कराया सैनेटाइजेशन

  • नपं ने नागरिकों से सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

गढीपुख्ता: कस्बे में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर पंचायत द्वारा रविवार को कस्बे में जगह-जगह सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी व समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया।

शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण पहुंचने लगा है। कस्बा गढीपुख्ता में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हडकंप मच गया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था जिसने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी लेकिन एनटीपीसीआर में उसकी रिपोर्ट पॉजिविट निकली जिसके बाद रविवार को नगर पंचायत द्वारा कस्बे में जगह-जगह सैनेटाइजर का छिडकाव कराया गया।

नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं और बिना मास्क लगाए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है।

जिले में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपा रखा है इसलिए सभी लोगों को इससे बचने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। याद रखें मास्क से न केवल खुद की सुरक्षा होती है बल्कि दूसरे व्यक्ति का भी बचाव होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img