Monday, February 23, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संजीव कुमार मनोनीत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्र द्वारा 20 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में “राज्य विकास सामान्य एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा)” का गठन किया गया है। समिति का गठन महामहिम राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी द्वारा किया गया है। इस समिति में मुख्यमंत्री द्वारा पांच विधायकों एवं तीन विधान परिषद सदस्यों को नामित किया गया है।

साथ ही, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर रेलवे रेल मंत्रालय के सदस्य संजीव कुमार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जबकि उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री (ग्राम विकास विभाग) होंगे।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों को भी समिति में नामित किया गया है। प्रमुख सांसदों में केंद्रीय राज्य मंत्री Anupriya Patel, Akhilesh Yadav, Chandrashekhar Azad, डॉ. राजकुमार सागवान एवं राम जी आदि शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की योजनाओं से संबंधित राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव भी समिति के सदस्य होंगे। यह समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं की समीक्षा, निगरानी एवं अनुश्रवण करेगी। समिति की बैठक कम से कम प्रत्येक तिमाही में एक बार आयोजित की जाएगी।

अपने मनोनयन पर श्री संजीव कुमार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधानिक अधिकारों के आधार पर प्राप्त हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंद्र ग्रहण के कारण होली की तारीखों में हुआ बदलाव

पूरन चंद्र जोशी हिंदू साल का पहला चंद्र ग्रहण 3...

पतन का सबब बन सकती है अति महत्वाकांक्षा

मनीष कुमार चौधरी महत्वाकांक्षा मानवीय मामलों में सबसे परिभाषित शक्तियों...

हवाई अड्डे और हवाई चप्पल वाले यात्री

हम पूछते हैं कि ये सूचना का अधिकार है...

अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ?

सचिवालय में एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान कहा,...

न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए

पिछले दिनों न्याय को सुलभ, व्यावहारिक और मानवीय बनाने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here