जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज कणाद मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन तथा यूपी संस्कृत संस्थान के सदस्य डॉक्टर शिवानंद शर्मा अधिवक्ता ने मदरसों के सर्वे किये जाने का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि मदरसों के पढाई स्तर में आधुनिकता के अनुसार विकास होगा। इसके लिए यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
शिवानंद शर्मा ने सुझाव देते हुए मांग किया है कि मदरसों में भी संस्कृत की पढाई अनिवार्य की जाये साथ ही कोई स्कूल या मदरसा धार्मिक गतिविधियों का केंद्र ना बने।

