Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पिठोरी गांव में संत रविदास जयंती शोभायात्रा की अनुमति नहीं, गांव में शांति व्यवस्था कायम : सीओ बेहट

जनवाणी संवाददाता ।

बेहट/सहारनपुर: थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम पिठोरी में संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं के बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। क्षेत्राधिकारी बेहट एस एन वैभव पाण्डे ने बताया कि ग्राम पिठोरी में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा आयोजित करने की कोई परंपरा नहीं रही है। पूर्व वर्षों में यहां केवल भंडारे का आयोजन होता रहा है।

सीओ बेहट ने बताया कि वर्ष 2023 में त्रुटिवश शोभायात्रा की अनुमति जारी हो गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2024 में भी शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी गई और उसी क्रम में वर्ष 2026 में भी परंपरागत न होने के कारण शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी वर्गों के लोगों से संवाद स्थापित किया है और वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम पिठोरी में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वर्तमान में गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।सीओ बेहट ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई असामाजिक तत्व झूठी या भ्रामक सूचना फैलाने का प्रयास करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। परंपरा के अनुरूप आयोजनों को ही अनुमति दी जाती है और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...

Saharanpur News: जेसीबी ने किए नालों पर बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर...

PNB Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिस पदों के लिए Notification जारी, 8 फरवरी से आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here